शिक्षा, नवाचार और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर शांति सोनी को मिला राष्ट्रीय ‘कम्मू गौरव सम्मान–2026’।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर

 

 

  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

शिक्षा, नवाचार और समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान पर शांति सोनी को मिला राष्ट्रीय ‘कम्मू गौरव सम्मान–2026’।

 

नशा मुक्ति, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचारी शिक्षण कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान, बिलासपुर व छत्तीसगढ़ का बढ़ाया गौरव।

 

 

                        बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः बिलासपुर जिले के विकासखंड बिल्हा अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महमंद में पदस्थ वरिष्ठ व्याख्याता शांति सोनी को शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, नवाचार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ‘कम्मू गौरव सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके द्वारा वर्षों से किए जा रहे नवाचारी शैक्षणिक कार्यों तथा समाजहित में संचालित जन-जागरण अभियानों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रतिष्ठित पहचान का प्रतीक है।

 

शांति सोनी ने शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बनाया है। उनके नेतृत्व में विद्यालय में अनेक नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों का सफल संचालन किया गया, जिससे विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक परिवर्तन का भी सशक्त केंद्र बनकर उभरा। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी जन-जागरूकता अभियान चलाए हैं।

 

उनके द्वारा संचालित “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जन-जागरण अभियान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा है। इस अभियान के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान, जागरूकता रैलियाँ, नुक्कड़ नाटक, शपथ कार्यक्रम एवं जनसंवाद जैसे विविध आयोजनों द्वारा हजारों युवाओं और नागरिकों को नशामुक्त एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा संबंधी अभियानों ने विद्यार्थियों और ग्रामीण समुदाय में प्रकृति संरक्षण के प्रति नई चेतना का संचार किया है।

 

राष्ट्रीय ‘कम्मू गौरव सम्मान–2026’ से सम्मानित होने पर शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शांति सोनी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बिलासपुर जिले एवं छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक और सामाजिक चेतना के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि शिक्षा, नवाचार और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।