सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

              (नया अध्याय)

         

 

          सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ।

 

 

      अल्मोड़ा:  आज सेवा सुशासन एवं समर्पण’ की भावना के साथ जनपद में संचालित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक, ताकुला परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त किया।

 

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विभिन्न विभागीय स्टालों से 445 व्यक्तियों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की साथ ही कई योजनाओं के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण की।

 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा स्वरोजगार, आजीविका एवं सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उन्हें नई दिशा मिली है। लाभार्थियों ने सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन एवं समर्पण की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुउद्देशीय शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं, जहां एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो रही है।

 

शिविर में उपस्थित लोगों की जनसमस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े का उद्देश्य केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार ही नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान कर शासन-प्रशासन को जनता के और अधिक निकट लाना भी है।

 

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का भी वितरण किया गया, जिससे लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके और अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति उनका लाभ उठा सकें।

 

शिविर में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण के एन तिवारी, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)