नंदादेवी मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार,व्यवस्थाओं एवं मेले के सफल संपादन के मंदिर समिति ने जिलाधिकारी से की मुलाकात,लंबित अनुदान जारी करने और महाअष्टमी पर प्रदेशव्यापी अवकाश घोषित करने की उठाई मांग

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

 

                (नया अधयाय, देहरादून)

 

 

नंदादेवी मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार,व्यवस्थाओं एवं मेले के सफल संपादन के मंदिर समिति ने जिलाधिकारी से की मुलाकात,लंबित अनुदान जारी करने और महाअष्टमी पर प्रदेशव्यापी अवकाश घोषित करने की उठाई मांग।

 

 

   अल्मोड़ा: आज आगामी माँ नंदादेवी महोत्सव एवं ऐतिहासिक नंदादेवी मेले की तैयारियों को लेकर माँ नंदादेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन सौंपा।समिति ने मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए प्रशासन से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।समिति ने जिलाधिकारी से कहा कि नंदादेवी मेले में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक एवं स्थानीय लोग शामिल होते हैं। इस आशय से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में वार्ता की गई।बैठक में समिति ने यह भी मांग उठाई कि सांस्कृतिक विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा वर्ष 2024 तथा वर्ष 2025 के लिए स्वीकृत अनुदान की लंबित धनराशि का शीघ्र भुगतान कराया जाए।समिति का कहना था कि समय पर धनराशि उपलब्ध होने से मेले की तैयारियों और सांस्कृतिक आयोजनों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सकेगा।इसके अलावा समिति ने एक महत्वपूर्ण मांग रखते हुए कहा कि 19 सितंबर 2026 को महाअष्टमी के अवसर पर पूरे उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा गया। समिति का कहना था कि माँ नंदादेवी उत्तराखंड की लोकआस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र हैं, इसलिए महाअष्टमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने से प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं मेले में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने समिति को आश्वस्त किया कि मां नंदादेवी मेले के सफल संपादन में प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा। जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य संयोजक तारा चन्द्र जोशी, हरीश कनवाल,पार्षद अमित साह, पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद वंदना वर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)