अधिकारी पहुँचे जनता के बीच, जनता की सुनी समस्या । 

Spread the love

 

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

अधिकारी पहुँचे जनता के बीच, जनता की सुनी समस्या । 

 

जनता द्वारा 67 शिकायतें दर्ज कराई गयी जिसमे से 55 शिकायतों का निस्तारण किया गया । 

 

ऊखीमठः  सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत आज राजकीय उच्चमाध्यमिक विद्यालय, भीरी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई। शिविर में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान तथा बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।अध्यक्षीय संबोधन में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान करना तथा विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथियों के अनुसार विभिन्न स्थानों पर इस अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज भीरी में शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गढ़वाली भाषा में जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि

आप लोग अपना घरों मा रहते अपुरु स्वरोजगार कर सकदन, जन होम स्टेट, फूलों की खेती, समूह मा जुड़ी ते सब्जी कू कार्य, दूध उत्पादन कू कार्य, कोदा, जंगोरा कू कार्य करी ते अपूरी आजीविका बड़े सकदन।

सीमांत अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव आज गांव-गांव तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनके माध्यम से महिलाएं घर बैठे आजीविका अर्जित कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सेवा, सुशासन और समर्पण की भावना के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें एक ही स्थान पर सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध हो सके।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य जलेई सुरसाल निर्मला देवी, ग्राम प्रधान दलबीर सिंह भंडारी, डमार प्रधान शशि देवी रावत, प्रधान जलेई सुरसाल हिना देवी प्रधान नागजगई सुमन शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी डा राम प्रकाश, कृषि अधिकारी लोकेन्द्र विष्ट, समाज कल्याण अधिकारी टी आर मलेठा, उद्यान अधिकारी आर पी जसोला, तहसीलदार ऊखीमठ निशांत कामबोज, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह, जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली, आयुर्वेदिक अधिकारी डा आर एस पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)