ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।
अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा “नालसा जागृति योजना” विषय पर 13 जुलाई 2026 को राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान करबला अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। छात्रों को न्याय तक शीघ्र पहुंच, नशे के दुष्परिणाम, उपचार व बचाव, साइबर अपराध, मानव तस्करी, यौन शोषण, दहेज निषेध अधिनियम, बालश्रम, फूड एक्ट, उपभोक्ताओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास, नि: शुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संस्थान परिसर में छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।
शिविर में दीप चन्द्र जोशी, विजय प्रताप, संजीव पांडेय, किशन अधिकारी, विधिक इंटर्नशिप अमीष सिंह एवं अधिकार मित्र मौजूद रहे ।







