कृपाल लाल टम्टा ने जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग का कार्यभार किया ग्रहण। 

Spread the love

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

              (नया अध्याय, देहरादून)

कृपाल लाल टम्टा ने जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग का कार्यभार किया ग्रहण। 

              ऊखीमठ:  जिला सूचना अधिकारी के पद पर कृपाल लाल टम्टा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं पूर्व जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर का स्थानांतरण सूचना निदेशालय देहरादून होने पर उन्हें जनपद से भावभीनी विदाई दी गई। जिला सूचना कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय कार्मिकों ने वीरेश्वर तोमर को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। कार्मिकों ने कहा कि श्री तोमर के नेतृत्व में विभाग ने जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों तथा श्री केदारनाथ यात्रा से संबंधित सूचनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल, सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार को सदैव याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में वीरेश्वर तोमर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग में कार्य करने का अनुभव उनके लिए अत्यंत स्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से उन्हें सदैव सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण विभागीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन संभव हो सका। नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी कृपाल लाल टम्टा ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन, मीडिया एवं विभागीय कार्मिकों के सहयोग से सूचना विभाग की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने कृपाल लाल टम्टा का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला सूचना कार्यालय के सहायक लेखाकार नितीश फरासी, कनिष्ठ सहायक अरुण भरतरी, डाटा इंट्री ऑपरेटर राकेश नौटियाल, सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव विनय भट्ट, नरेंद्र पंवार,दीपक गौस्वामी,भुवनेश नेगी, आनंद सिंह बिष्ट, संजय सिंह उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिला उघोग केन्द्र शुभम सिंह तोमर ने बताया कि जिला योजना के अन्तर्गत वित्तिय वर्ष 2026-27 में जिला उघोग केन्द्र के तत्वाधान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उघमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)                जिला उघोग केन्द्र शुभम…

    क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ साथ जोखिमग्रस्त विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट                 (नया अधयाय, देहरादून)     क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला उघोग केन्द्र शुभम सिंह तोमर ने बताया कि जिला योजना के अन्तर्गत वित्तिय वर्ष 2026-27 में जिला उघोग केन्द्र के तत्वाधान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उघमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 0 views
    जिला उघोग केन्द्र शुभम सिंह तोमर ने बताया कि जिला योजना के अन्तर्गत वित्तिय वर्ष 2026-27 में जिला उघोग केन्द्र के तत्वाधान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उघमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम।

    कृपाल लाल टम्टा ने जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग का कार्यभार किया ग्रहण। 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    कृपाल लाल टम्टा ने जिला सूचना अधिकारी रुद्रप्रयाग का कार्यभार किया ग्रहण। 

    पश्चिम एशिया में अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक बदलाव के संकेत।       

    • By User
    • July 14, 2026
    • 16 views
    पश्चिम एशिया में अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक बदलाव के संकेत।       

    क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ साथ जोखिमग्रस्त विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    क्वारब बाईपास मार्ग पर भारी एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ साथ जोखिमग्रस्त विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश।

    प्रकाश भट्ट को मिली सह मीडिया प्रभारी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं व तुंगनाथ घाटी में खुशी की लहर । 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 16 views
    प्रकाश भट्ट को मिली सह मीडिया प्रभारी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं व तुंगनाथ घाटी में खुशी की लहर । 

    गुरुकुल शिक्षा प्रणाली

    • By User
    • July 14, 2026
    • 15 views
    गुरुकुल शिक्षा प्रणाली