मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अधयाय, देहरादून)
जिला उघोग केन्द्र शुभम सिंह तोमर ने बताया कि जिला योजना के अन्तर्गत वित्तिय वर्ष 2026-27 में जिला उघोग केन्द्र के तत्वाधान में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में उघमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम।
अल्मोड़ाः आज 14 जुलाई 2026 को प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र शुभम सिंह तोमर ने बताया कि जिला योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला उद्योग केन्द्र द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तीन साप्ताहिक उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम (किसी भी ट्रेड) में जनपद के अलग-अलग विकासखण्डों में आयोजित किये जाने है। उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सफल सम्पादन के लिए जनपद की इच्छुक संस्थाऐं विज्ञप्ति जारी होने की तिथि से 07 कार्य दिवस के भीतर कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र में प्रमाण पत्र मय सलंग्नकों सहित अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आवंटन गाईडलाइन के अनुसार किया जायेगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0 05962-298374 पर सम्पर्क किया जा सकता है।






