मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अधयाय, देहरादून)
तीन दिवसीय पौधारोपण एवं हरियाली कार्यक्रम।
अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के दृश्यकला संकाय एवं चित्रकला विभाग में सौन्दर्यीकरण अभियान के अन्तर्गत व लोक पर्व हरेला को देखते हुए दृश्यकला एवं चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव आर्य की पहल पर आज दिनांक 14-07-2026 से तीन दिवसीय पौधारोपण एवं हरियाली कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष के साथ-साथ दृश्यकला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चन्द्र जोशी व प्रो. सोनू द्विवेदी ने भी विभाग एवं संकाय में वृक्षारोपण किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में विभाग से डाॅ. कौशल कुमार, तरूण शर्मा, कृष्णा वर्मा, जीवन जोशी जी, पूरन सिंह मेहता एवं सन्तोष सिंह मेर जी ने विशेष सहयोग देते हुए वृक्षारोपण किया।
विभागाध्यक्ष प्रो. संजीव आर्य ने बताया कि पौधारोपण व हरियाली कार्यक्रम दिनांक 16-07-2026 तक जारी रहेगा।







