मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जागेश्वर मंदिर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले का उद्घाटन और हरेला महोत्सव के अन्तर्गत गरूड़ाबाज में वृक्षारोपण कार्यक्रम।
अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जागेश्वर मंदिर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले का उदघाटन एवं हरेला महोत्सव अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा गरुड़ाबाज मे सेवा सुशासन समर्पण जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे समस्त विभागों के विभागिए स्टॉल लगाए गये। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सुसज्जित स्टॉलो के भ्रमण के दौरान ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के कार्यों की सराहना की गई साथ ही महिला समूहों द्वारा लाइव प्रदर्शन के दौरान रिंगाल से बने उत्पाद हस्तशिल्प- टोकरी की बुनाई एवं ऐपण की पेंटिंग की गई। स्टॉल में महिलाओं द्वारा कुल 18726 /- रुपए का व्यवसाय किया गया। कार्यक्रम में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना से जुड़ी कुल 600 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग कर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई। कार्यक्रम में माननीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा जी, सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा जी, जिला अधिकारी महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, परियोजना निदेशक-डी. आर. डी. ए., जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना सहित समस्त जनपद स्तरीय अधकारियों/ कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।








