CAPF (ACs) Examination 2026 परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह तैयार।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट 

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

             CAPF (ACs) Examination 2026 परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह तैयार।

 

 

      परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को किया गया ब्रीफ, सुरक्षा एवं गोपनीयता को लेकर दिए गए कड़े निर्देश।

 

 

 

            अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत द्वारा दिनांक 19 जुलाई 2026 को जनपद अल्मोड़ा के 03 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होने वाली Central Armed Police Forces (ACs) Examination 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 18.07.2026 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा में परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ कर परीक्षा से संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

परीक्षा ड्यूटी हेतु दिए गए प्रमुख निर्देश:-

1. सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) के माध्यम से सघन जांच एवं फ्रिस्किंग की जाएगी।

2. परीक्षा को प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों पर सतर्क निगरानी रखी जायेगी।

3. कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच अथवा अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ प्रवेश न कर सके, इसके लिए गहन चेकिंग की जाएगी।

4. परीक्षा केंद्रों में नियुक्त कार्मिकों एवं कर्मचारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन अथवा अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर नही जायेगे।

5. जोनल एवं सेक्टर अधिकारी निरंतर भ्रमणशील रहकर ड्यूटी एवं व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे तथा किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

6. परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।

7. सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर सतर्क निगरानी रखी जायेगी।

8. परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)