ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत।
(नया अध्याय, देहरादून)
कपकोट क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट गहराया।
बागेश्वर कपकोट: के छुरिया गांव में लंबे समय से पेयजल संकट चल रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या का शीघ्र समाधान की गुहार लगाई है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि लोगों को पीने के पानी के लिए गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक जल श्रोत तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से टैंक बनाकर लिफ्टिंग प्रणाली के माध्यम से गांव तक पानी पहुंचाने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि लीली और छुरिया गांव की पंपिंग योजना कार्य पर लखमारा की ओर से आपत्ति लगाने की भी शिकायत की। इसके कारण दो गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। ग्रामीणों ने लीली और छुरिया की पेयजल लाइन की टेंडर प्रक्रिया को शुरू करवाने की मांग की है।








