जन औषधि केंद्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दवाओं को जांच के लिए कराया सील अनियमितताओं को लेकर सख्त कार्रवाई।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

         (नया अध्याय, देहरादून)

जन औषधि केंद्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दवाओं को जांच के लिए कराया सील अनियमितताओं को लेकर सख्त कार्रवाई।

     अल्मोड़ा: जन औषधि केंद्र में अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जन औषधि केंद्र में निर्धारित जेनेरिक दवाओं के स्थान पर अन्य ब्रांडेड दवाओं के विक्रय की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी बिना पूर्व सूचना के स्वयं मौके पर पहुंचे ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र में उपलब्ध सभी दवाओं का भौतिक सत्यापन कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र में उपलब्ध समस्त दवाओं की विस्तृत सूची तैयार की जाए तथा जन औषधि (जेनेरिक) एवं अन्य ब्रांडेड दवाओं की अलग-अलग सूची बनाकर उनकी उपलब्धता और खरीद संबंधी अभिलेखों का मिलान किया जाए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर की उपस्थिति में केंद्र में उपलब्ध सभी दवाओं को जांच पूर्ण होने तक सील कर दिया गया। साथ ही दवाओं के स्टॉक, खरीद एवं वितरण से संबंधित अभिलेखों की भी जांच करने के निर्देश दिए गए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक जांच सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जन औषधि केंद्र के संचालन की वर्तमान व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को केंद्र के संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए, जिससे निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था स्थापित की जा सके और भविष्य में इस प्रकार की शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा तथा अस्पताल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।