कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया शौर्य दिवस।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाया गया शौर्य दिवस।

 

 

            अल्मोड़ाः  कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को अल्मोड़ा स्थित शहीद स्मारक, छावनी क्षेत्र में शौर्य दिवस समारोह पूर्ण श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित किया गया । इस अवसर पर कारगिल युद्ध के शहीदों की स्मृति में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों तथा कारगिल युद्ध की वीरांगनाओं ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत कुमाऊँ रेजीमेंट सेंटर, रानीखेत की सैन्य टुकड़ी द्वारा शहीदों के सम्मान में सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया।

 

शौर्य दिवस के अवसर पर वीर नारियों श्रीमती सरस्वती माया घले (पत्नी शहीद नायक हरी बहादूर घले), श्रीमती नीलमा विष्ट (पत्नी स्वर्गीय लांस नायक मोहन सिंह), श्रीमती सुनीता बोरा (पत्नी स्वर्गीय हवलदार शिवराज सिंह बोरा) तथा श्रीमती कमला गोस्वामी (पत्नी स्वर्गीय नायक देवेन्द्र गिरि) को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, गैरीसन अल्मोड़ा के प्रभारी कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (सेवानिवृत्त), सैनिक लीग अल्मोड़ा के अध्यक्ष सीपीओ दिनेश चन्द्र तिवारी, महेन्द्र सिंह मेहरा, गैरीसन अल्मोड़ा के जेसीओ एवं जवान, पूर्व सैनिक, वीर नारियां, 24 एवं 77 बटालियन एनसीसी के कैडेट तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी।