युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

          (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को करेगी साकार: रेखा आर्या।

 

 

        अल्मोड़ा: सोमेश्वर में आयोजित युवा संवाद में युवा हुए शामिल, कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

 

सोमेश्वर में रविवार को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या तथा उपस्थित युवाओं ने कारगिल और अन्य युद्धों में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके शौर्य और त्याग को नमन किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी हुकुम सिंह बोरा के स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके उपरांत सभी प्रतिभागी जुलूस के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के सोमेश्वर स्थित आवास पहुंचे, जहां युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

युवा संवाद को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज का भारत युवा भारत है और देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सामर्थ्य से ही साकार होगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि युवाओं का कल्याण केंद्र और प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार उपलब्ध करा चुकी है तथा आने वाले महीनों में यह संख्या और बढ़ेगी।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख ताकुला राजेंद्र कैड़ा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा पुलिस के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    अल्मोड़ा पुलिस के महिला कोतवाली, थाना धौलछीना एवं थाना सल्ट ने चलाया जनजागरूकता अभियान।

    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    संकल्प, साधना और सेवा के प्रेरणा पुञ्ज नरेन्द्र मोदी

    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व

    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने ब्लॉक मुख्यालय पर की तालाबंदी। 

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।