संपूर्ण प्रशासनिक टीम ने अपनी पूरी क्षमता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है – श्रीमती प्रीति यादव।

Spread the love

 

संवादाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

संपूर्ण प्रशासनिक टीम ने अपनी पूरी क्षमता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया है – श्रीमती प्रीति यादव।

 

हम सब मिलकर जिले को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे – डॉ. शेर सिंह मीना।

 

नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं स्थानांतरित कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन।

 

 

आगर-मालवा:  आगर जिले से स्थानांतरित कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना का सोमवार को राजस्व एवं पुलिस परिवार द्वारा आयोजित समारोह में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. सोलंकी, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव तथा राजस्व एवं पुलिस परिवार के अधिकारियों-कर्मचारियों ने श्रीमती प्रीति यादव को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। वहीं नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

अपने उद्बोधन में श्रीमती प्रीति यादव ने कहा कि टीम आगर ने हमेशा समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय दिया है। इसी का परिणाम है कि जिले ने पिछले 10 माह में विभिन्न विभागों के प्रदर्शन मानकों पर उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम आगर नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना को भी पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए जिले के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान देगी।

नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग और समन्वय से आगर-मालवा को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी ने श्रीमती प्रीति यादव की संवेदनशील कार्यशैली, पुलिस एवं प्रशासन के बीच बेहतर संवाद तथा उत्कृष्ट समन्वय की सराहना की। उन्होंने नवागत कलेक्टर डॉ. मीना को भी पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम को अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.एस. सोलंकी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र कुमार बोयत ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने श्रीमती प्रीति यादव की संवेदनशीलता, सरलता, सहजता एवं उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना को पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया।

  • Related Posts

    गुरु पूर्णिमा विशेष — दोहे

    Spread the love

    Spread the love  कवयित्री चन्द्रमती चतुर्वेदी (चन्दू)           बस्ती, अयोध्या धाम                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)              …

    दिल्ली दृश्य                          ________________

    Spread the love

    Spread the love   राजकुमार कुम्भज, इन्दौर               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                          …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा विशेष — दोहे

    • By User
    • July 29, 2026
    • 6 views
    गुरु पूर्णिमा विशेष — दोहे

    दिल्ली दृश्य                          ________________

    • By User
    • July 29, 2026
    • 13 views
    दिल्ली दृश्य                           ________________

    गढ़ीधार-ढुंग सड़क पर उबाल:  जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं खुली सड़क।  

    • By User
    • July 29, 2026
    • 16 views
    गढ़ीधार-ढुंग सड़क पर उबाल:   जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं खुली सड़क।   

    रिम-झिम (लोक-गीत)

    • By User
    • July 29, 2026
    • 11 views
    रिम-झिम (लोक-गीत)

    पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव धीरा पत्तरा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कनाडा में 22 वर्षीय युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई।

    • By User
    • July 29, 2026
    • 12 views
    पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव धीरा पत्तरा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कनाडा में 22 वर्षीय युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई।