मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने करीब 60 किलो संदिग्ध पनीर किया बरामद।
सैंपल लेकर पनीर को कराया गया नष्ट


फिरोजपुरः के हलका गुरु हरसहाय में स्वास्थ्य विभाग ने फूड सेफ्टी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने करीब 60 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पनीर अबोहर-फाजिल्का क्षेत्र से लाकर बेचा जा रहा था। विभाग ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं और दुर्गंध आने के कारण मौके पर ही पूरे पनीर को नष्ट करवा दिया गया।







