संवाददाता कन्नौज (उ.प्र.):दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
चोरी के माल समेत वांछित आरोपी गिरफ्तार, 36 शर्ट और 12 साड़ियां बरामद।
सौरिख: थाना सौरिख पुलिस ने वाहन में लदे माल को चोरी कर कुछ माल छिपाने और वाहन को आग लगाकर नष्ट करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36 रेडीमेड शर्ट और 12 साड़ियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, 7 जून 2026 को रुपेश तिवारी निवासी गाजियाबाद ने सौरिख थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि कुछ लोगों ने वाहन संख्या NL01AC4497 में लदे माल में से कुछ सामान बेईमानी की नीयत से छिपा लिया और कुछ माल समेत वाहन को जलाकर नष्ट कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विवेचना के दौरान पुलिस ने इससे पहले विनूप चौहान उर्फ भोलू और राजन चंदेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बुधवार को पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी बिजेन्द्र सिंह उर्फ डिम्पू भदौरिया निवासी जगतपुर, थाना ऐरवा कटरा, औरैया को बहादुरपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 36 रेडीमेड शर्ट और 12 साड़ियां बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई थानाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक देवीसहाय वर्मा, कांस्टेबल राजेश सिंह और कांस्टेबल निर्भय सिंह की टीम ने की।







