संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
नागरिक सुरक्षा कोर ने पेश की मानवता की मिसाल, बुजुर्ग महिला की बिगड़ी तबीयत तो पहुंचाई त्वरित मदद।
कन्नौजः गुरु पूर्णिमा स्नान मेले के दौरान मेंहदीघाट पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों ने मानवता की मिसाल पेश की। गंगा स्नान के बाद लौट रही एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर नागरिक सुरक्षा कोर की टीम ने तत्काल प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला का ब्लड प्रेशर जांचकर ओआरएस का घोल और आवश्यक दवा उपलब्ध कराई।
हरदोई जिले के बखरिया मगरहा राघोपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी श्यामलाल पाल गंगा स्नान के बाद मेंहदीघाट पुल के पास पहुंचीं। तेज गर्मी और उमस के कारण उन्हें अचानक चक्कर आने लगा और ब्लड प्रेशर की शिकायत हो गई। इसी दौरान नागरिक सुरक्षा कोर-3 के पोस्ट वार्डन विकास कुशवाहा एडवोकेट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई।
स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद खंड विकास अधिकारी कन्नौज-सदर दिनेश चंद्र ने भी मानवीय पहल करते हुए महिला और उनके साथ मौजूद महिलाओं को अपने वाहन से हरदोई सीमा पर स्थित उनके रिश्तेदारों के वाहन तक पहुंचाया। इसके बाद महिला को सुरक्षित घर भेजा गया।
इस दौरान नागरिक सुरक्षा कोर-3 के पोस्ट वार्डन विकास कुशवाहा एडवोकेट, वार्डन ऋषभदेव चतुर्वेदी, कृष्ण बिहारी तिवारी, अनूप सिंह ठाकुर और धर्मेंद्र राजपूत सहित टीम के सदस्य मेंहदीघाट पर तैनात रहे और लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।







