मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव धीरा पत्तरा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कनाडा में 22 वर्षीय युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जोबनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो करीब दो साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा के ब्रैम्पटन गया था। युवक की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर के गांव धीरा पत्तरा निवासी 22 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह की कनाडा में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जोबनप्रीत अपने दोस्तों के साथ एक स्विमिंग पूल में नहाने गया था, जहां डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह जैसे ही कनाडा से उसकी मौत की सूचना परिवार को मिली, घर में मातम छा गया।







