गढ़ीधार-ढुंग सड़क पर उबाल:  जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं खुली सड़क।  

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

 

  (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

           गढ़ीधार-ढुंग सड़क पर उबाल:

 जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं खुली सड़क।

 फोटो खिंचवाकर मशीन हटाने का आरोप।

जिपस सारी जयवर्धन काण्डपाल के साथ सड़क पर बैठी जनता।

 

             ऊखीमठः 16 दिनों से बंद पड़ी गढ़ीधार-ढुंग सड़क को खुलवाने और इस मार्ग को पीडब्ल्यूडी में हस्तांतरित करने की मांग को लेकर बुधवार को शिष्टमंडल ने जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल के नेतृत्व में माननीय जिलाधिकारी से भेंट की। जिलाधिकारी ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को सड़क खुलवाने के निर्देश दिए। जिस पर तुरंत कार्रवाई के फोटो एवं वीडियो विभाग द्वारा जारी किये गये।

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद विभाग ने केवल औपचारिकता निभाई। मौके पर मशीन भेजी गई, कुछ देर तक काम का दिखावा कर फोटो खींची गई और वही तस्वीरें जिलाधिकारी को भेजकर यह बताया गया कि सड़क खोलने का कार्य शुरू हो गया। आरोप है कि लगभग 15 मिनट बाद ही मशीन वापस हटा ली गई और काम पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश फैल गया।

 

इस घटनाक्रम के बाद जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल स्वयं सड़क पर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी सड़क पर उतर आए और आंदोलन में शामिल हो गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सड़क पूरी तरह नहीं खोली जाती और इस मार्ग को स्थायी समाधान के लिए PMGSY/PWD को हस्तांतरित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

जयवर्धन काण्डपाल ने एनपीसीसी और संबंधित विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि महीनों से जनता परेशानी झेल रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर समय निकाल रहे हैं। उनका कहना है कि अब जनता और गुमराह नहीं होगी तथा अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

 

क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से तत्काल प्रभावी कार्रवाई, सड़क को यातायात के लिए खोलने और पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

  • Related Posts

    राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट         (नया अध्याय, देहरादून)       राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक…

    झिझाड़ एवं पांडेखोला वार्ड में डस्टबिन वितरण न होने पर पार्षदों ने सौंपा नगर आयुक्त को ज्ञापन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट         (नया अध्याय, देहरादून)     झिझाड़ एवं पांडेखोला वार्ड में डस्टबिन वितरण न होने पर पार्षदों ने सौंपा नगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु पूर्णिमा विशेष — दोहे

    • By User
    • July 29, 2026
    • 6 views
    गुरु पूर्णिमा विशेष — दोहे

    दिल्ली दृश्य                          ________________

    • By User
    • July 29, 2026
    • 13 views
    दिल्ली दृश्य                           ________________

    गढ़ीधार-ढुंग सड़क पर उबाल:  जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं खुली सड़क।  

    • By User
    • July 29, 2026
    • 17 views
    गढ़ीधार-ढुंग सड़क पर उबाल:   जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी नहीं खुली सड़क।   

    रिम-झिम (लोक-गीत)

    • By User
    • July 29, 2026
    • 11 views
    रिम-झिम (लोक-गीत)

    पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव धीरा पत्तरा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कनाडा में 22 वर्षीय युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई।

    • By User
    • July 29, 2026
    • 12 views
    पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव धीरा पत्तरा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कनाडा में 22 वर्षीय युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई।