मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
पंजाब का सरहद जिला फिरोजपुर पूर्ण तौर
पर बंद, केवल दवाइयों की दुकाने ही खुली।
पंजाबः बंद का असर अब फिरोजपुर में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शहर के प्रमुख बाजार पूरी तरह बंद हैं, जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से जारी है और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है।
पंजाब बंद के आह्वान के चलते फिरोजपुर शहर के मुख्य बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं, जिसके कारण बाजारों में आम दिनों की तुलना में चहल-पहल काफी कम देखने को मिल रही है।
वहीं दूसरी ओर सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। लोग अपने जरूरी कामों के लिए आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बाइट्स






