क्षमा सिंह के अथक प्रयासों से दिव्यांग युवती मंजू साहू का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

क्षमा सिंह के अथक प्रयासों से दिव्यांग युवती मंजू साहू का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार।

 

व्हीलचेयर मिलने से मंजू के जीवन में जगी नई उम्मीद, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान।

 

 

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ः समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय आरोहण समाज सेवी संस्था की अध्यक्ष क्षमा सिंह के अथक प्रयासों से मंगला चौक, बिलासपुर निवासी 22 वर्षीय दिव्यांग युवती मंजू साहू का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। समाजसेवी अनिल टाह द्वारा मंजू को व्हीलचेयर प्रदान की गई, जिससे उनके दैनिक जीवन और कार्य में नई सुविधा एवं आत्मविश्वास का संचार हुआ।

 

व्हीलचेयर प्राप्त करने के बाद भावुक हुई मंजू साहू ने कहा, “मेरा बरसों का सपना आज क्षमा जी के अथक प्रयासों से पूरा हुआ है। मैं समाजसेवी अनिल टाह जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मेरी आवश्यकता को समझते हुए मुझे यह व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।”

 

मंजू साहू वर्तमान में घर पर रहकर सिलाई का कार्य करती हैं। इस कार्य में भी उन्हें क्षमा सिंह का निरंतर सहयोग मिल रहा है। क्षमा सिंह न केवल उन्हें सिलाई कार्य के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के विपणन में भी सहयोग कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सतत प्रयास कर रही हैं।

 

उल्लेखनीय है कि क्षमा सिंह, आरोहण समाज सेवी संस्था की अध्यक्ष होने के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित थेरेपी सेंटर से भी जुड़ी हुई हैं। वे लंबे समय से दिव्यांग बच्चों, महिलाओं एवं जरूरतमंदों के पुनर्वास, उपचार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। उनका मानना है कि छोटे-छोटे प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

 

इस अवसर पर क्षमा सिंह ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील होकर आगे आना चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करे, तो अनेक दिव्यांगजन सम्मानपूर्वक एवं आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं।

 

समाजसेवी अनिल टाह का यह सहयोग और क्षमा सिंह के सतत प्रयास इस बात का प्रेरक उदाहरण हैं कि संवेदनशीलता, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी से किसी के जीवन में नई उम्मीद और खुशियाँ लाई जा सकती हैं।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि