मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं।
“हर बूथ कांग्रेस मजबूत” अभियान के तहत आज फिरोजपुर में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
सभा को संबोधित करते हुए राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की आगामी चुनावी रणनीति के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी नए चेहरों को प्राथमिकता दे सकती है, जबकि पिछली बार बड़े अंतर से चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों के बारे में पार्टी गंभीरता से विचार करेगी।
इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा पार्लियामेंट में लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ बोला था जो व्यक्ति लॉरेंस बिश्नोई से नहीं डरा, वह किसी और से क्या डरेगा।”
बाइटः अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष
वहीं पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने दावा किया कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल में मतभेद होते हैं और राहुल गांधी के दौरे के बाद सभी मतभेद दूर हो जाएंगे।
बाइटः भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस प्रभारी







