ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, देहरादून)
विद्यार्थियों को दी गई विधिक एवं उनके अधिकारों की जानकारी।
अल्मोड़ाः सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा दिनांक 06-08-2026 को “मौलिक अधिकार, कर्तव्य और साइबर सुरक्षा” विषय पर आर्यकन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, समानता का अधिकार, कर्तव्य, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, संस्कृति व शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रगान का सम्मान, एकता, अखंडता और संप्रभुता, डिजिटल दुनिया में खुद को सुरक्षित रखने के लिए निवारक उपाय, साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, हैकिंग, साइबर पुलिंग, ई-टू कॉपी मॉड्यूल, ई सेवा केन्द्र, ई फाइलिंग, देहरादून व हल्द्वानी (नैनीताल) जिलों में कार्यरत वाणिज्यिक न्यायालयों की भूमिका, आपदा पीड़ितों के अधिकारों सहित तमाम जानकारियां दी गई।
स्थाई लोक अदालत के लाभ एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में आगामी 21, 22 व23 अगस्त 2026 को आयोजित समाधान समारोह के विषय में जानकारी दी गई तथा संबंधित जानकारी के पंपलेट वितरित किए गये।
इस अवसर पर अधिकार मित्र विनीता आर्या व नीमा बिनवाल उपस्थित रहे।









