हवालबाग में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत पंच सम्मेलन आयोजित।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

हवालबाग में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत पंच सम्मेलन आयोजित।

 

 

 

        अल्मोड़ा: विकास खंड हवालबाग के सभागार में विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत पंच सम्मेलन आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को वीबी-जी राम जी (VB-G RAM G) मिशन की विस्तृत जानकारी दी गई तथा योजना के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया गया।

 

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित करेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों, उप-प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों से योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को इससे जोड़ने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मिशन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा, स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं को कौशल विकास से जोड़ा जाएगा तथा कृषि एवं उससे जुड़े व्यवसायों को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने तथा विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करने में सहायता मिलेगी।

 

कार्यक्रम में सहायक खंड विकास अधिकारी रमेश कनवाल एवं कमल किशोर चम्पियाल, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेन्द्र नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र मेहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) भाष्कर खुल्बे ने निरीक्षण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)     सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार और…

    उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तथा धार्मिक भावनाओं से छेड़खानी बर्दाश्त नहीं राज्य सरकार से कानून बनानेकी मांग उत्तराखण्ड धार्मिक स्थल मर्यादा संरक्षण अधिनियम, 2026 के प्रस्तावित ड्राफ्ट पेश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)           उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तथा धार्मिक भावनाओं से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरेली तिहार

    • By User
    • August 11, 2026
    • 8 views
    हरेली तिहार

    चिंता, चिता बना देती है     (कहानी)

    • By User
    • August 11, 2026
    • 19 views
    चिंता, चिता बना देती है      (कहानी)

    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    • By User
    • August 10, 2026
    • 14 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

    • By User
    • August 10, 2026
    • 7 views
    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    • By User
    • August 10, 2026
    • 9 views
     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार

    • By User
    • August 10, 2026
    • 14 views
    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार