उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा विकास भवन में एक दिवसीय कार्यशाला।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा विकास भवन में एक दिवसीय कार्यशाला।

 

 

 

अल्मोड़ाः उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा आज विकास भवन सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला में जनपद स्तर पर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विभागों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा ने पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जनपद में आपदा से संबंधित तैयारियों, उपलब्ध संसाधनों एवं समन्वयात्मक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभागों को सतत रूप से तैयार रखा जा रहा है।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य आपदा के दृष्टिगत तैयार है, किंतु हमें निरंतर जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, चाहे वह अधिकारी हों, जनप्रतिनिधि हों या आम नागरिक। उन्होंने बताया कि आपदा के दृष्टिगत नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा मॉक ड्रिल के माध्यम से तैयारियों का आकलन किया जा रहा है। सरकार द्वारा आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, अपर सचिव आपदा प्रबंधन प्रकाश चंद्र, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार और उत्तराखंड सरकार के पर्यटन विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) भाष्कर खुल्बे ने निरीक्षण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)     सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व सलाहकार और…

    उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तथा धार्मिक भावनाओं से छेड़खानी बर्दाश्त नहीं राज्य सरकार से कानून बनानेकी मांग उत्तराखण्ड धार्मिक स्थल मर्यादा संरक्षण अधिनियम, 2026 के प्रस्तावित ड्राफ्ट पेश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)           उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों तथा धार्मिक भावनाओं से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरेली तिहार

    • By User
    • August 11, 2026
    • 8 views
    हरेली तिहार

    चिंता, चिता बना देती है     (कहानी)

    • By User
    • August 11, 2026
    • 19 views
    चिंता, चिता बना देती है      (कहानी)

    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    • By User
    • August 10, 2026
    • 14 views
    सशक्त हस्ताक्षर की 51 वीं काव्य गोष्ठी में गूॅंजे कविता के स्वर 

    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

    • By User
    • August 10, 2026
    • 7 views
    देश-विदेश के 69 लघुकथाकारों में डॉ. सत्यवान सौरभ और डॉ. प्रियंका सौरभ की लघुकथाएँ शामिल।

     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    • By User
    • August 10, 2026
    • 9 views
     ”सावन है शिव कृपा का मास”

    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार

    • By User
    • August 10, 2026
    • 14 views
    फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार