शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजराकापा नवीन में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन। 

Spread the love

रिपोर्टः  अशोक कुमार यादव। 

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजराकापा नवीन में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन।

 

             मुंगेली (छत्तीसगढ़): शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजराकापा नवीन, संकुल लालपुर थाना, वि.ख. लोरमी, जिला मुंगेली, छत्तीसगढ़ में दिनाँक 16 जनवरी 2025 को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बैडमिंटन खेल एवं रंगोली प्रतियोगिता के प्रभारी शिक्षक मेलूराम साहू, क्रिकेट खेल के प्रभारी शिक्षक दिगेश्वर सिंह बघेल और 100 मीटर दौड़, रस्सी कूद, फुगड़ी, बिस्किट दौड़, कुर्सी दौड़ के प्रभारी शिक्षक अशोक कुमार यादव थे। आए हुए अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

बैडमिंटन खेल बालक वर्ग में अंकित बघेल प्रथम और अनुराग बघेल द्वितीय। बालिका वर्ग में दिव्या पाटले प्रथम और मनीषा डहरिया द्वितीय। रंगोली प्रतियोगिता में अनन्या बघेल प्रथम और चाँदनी पात्रे द्वितीय। क्रिकेट खेल में कप्तान साहिल बघेल और उसके टीम विजेता रहे। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में साहिल बघेल प्रथम और आदित्य पाटले द्वितीय। बालिका वर्ग में मनीषा डहरिया प्रथम और अनन्या पाटले द्वितीय। रस्सी कूद प्रतियोगिता में अनन्या पाटले प्रथम और नव्या बंजारा द्वितीय। फुगड़ी प्रतियोगिता में मनीषा डहरिया प्रथम और अनन्या पाटले द्वितीय। बिस्किट दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग साहिल बघेल प्रथम और प्रेमकुमार नवरंग द्वितीय। बालिका वर्ग में मनीषा डहरिया प्रथम और वर्षा बंजारे द्वितीय। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में साहिल बघेल प्रथम और अनुराग बघेल द्वितीय। बालिका वर्ग में सुनयना बंजारा प्रथम और वर्षा बंजारा द्वितीय स्थान प्राप्त किये। विजेता विद्यार्थियों को शिक्षकों और अतिथियों के हाथों पेन, कॉपी और अन्य सामग्रियाँ पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में कालिदास कुर्रे, शिवदास सोनवानी, मिलचंद बघेल, रमेश बघेल, विनोद गेंदले, अश्वनी अनंत, अमरदास बघेल, सागर बघेल, किशोर अनंत, रमेश कुर्रे, जनक बघेल, सहदेव बघेल और संतोष कुमार जांगड़े सहित गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। आभार प्रदर्शन प्रभारी प्रधान पाठक मेलूराम साहू ने किया।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 8 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views