मीडिया प्रभारी फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
फिरोजपुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्नैचर गिरफ्तार
फिरोजपुर: थाना सिटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, पांच मोबाइल फोन और सोने की बालियां बरामद की हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अलग-अलग टीमें गठित कर बदमाशों और स्नैचरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है कि आरोपियों ने इसके अलावा और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
बाइट: डीएसपी सुखविंदर सिंह






