ग्राम प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की, 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

            (नया अध्याय, देहरादून)

ग्राम प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की, 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान।

अल्मोड़ा:  हवालबाग विकासखंड की समस्याओं के समाधान को लेकर ग्राम प्रधान संगठन का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आया। मासिक बैठक में अधिकारियों के अनुपस्थित रहने से नाराज प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 17 अगस्त से विकासखंड कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू की जाएगी। प्रधान संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारी विकासखंड स्तर की बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहते हैं, जिससे प्रधानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कर्मचारी क्षेत्र में मौजूद नहीं रहते हैं जिससे गाँवों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानों को दोयम दर्जे पर रखा जा रहा है, जिसका सीधा असर गांवों के विकास कार्यों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक जिला स्तरीय अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं करते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मेहरा और मंत्री प्रमोद जोशी ने कहा कि विकासखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों में प्रधानों के साथ समन्वय का अभाव है। बिना प्रधानों को विश्वास में लिए पंचायत सचिवों के तबादले किए जा रहे हैं, जो संवादहीनता को दर्शाता है। संगठन के महामंत्री विनोद जोशी ने ग्राम पंचायत बैठकों के प्रस्ताव ऑनलाइन अपलोड नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रस्ताव पोर्टल पर दर्ज नहीं होने से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। वहीं प्रधान मोहन सिंह ने वीबीजी रामजी योजना में मजदूरी बढ़ाने तथा ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के लिए अधिक वित्तीय प्रावधान करने की मांग की। उपाध्यक्ष चंद्रिका तिवारी ने वीबीजी रामजी योजना में ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन व्यवस्था लागू करने की मांग की। बैठक में उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, ममता जोशी समेत कई प्रधानों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। इसके बाद प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन तालाबंदी और आंदोलन शुरू करने की घोषणा की। इस दौरान शिवराज सिंह नयाल, प्रकाश चंद्र, हेम चंद्र जोशी, पंकज रौतेला, वीरेंद्र राणा सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, जिला कार्यालय पाताल देवी परिसर में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       एक पेड़ मां के नाम अभियान के…

    मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले में दोषी शिक्षक पर शीघ्र कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न हुई तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी युवा कांग्रेस।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क, पंखे, पानी की लड़ाई से लोकतंत्र सीखती नई पीढ़ी

    • By User
    • August 23, 2026
    • 13 views
    सड़क, पंखे, पानी की लड़ाई से लोकतंत्र सीखती नई पीढ़ी

    नेपाल की आड़ में चीन की सेंध, भारत के खेत से थाली तक चुपचाप चुनौती।

    • By User
    • August 23, 2026
    • 9 views
    नेपाल की आड़ में चीन की सेंध, भारत के खेत से थाली तक चुपचाप चुनौती।

    इतिहास के आईने में जन गण मन और वंदे मातरम्

    • By User
    • August 23, 2026
    • 13 views
    इतिहास के आईने में जन गण मन और वंदे मातरम्

    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, जिला कार्यालय पाताल देवी परिसर में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

    • By User
    • August 23, 2026
    • 5 views
    एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण, जिला कार्यालय पाताल देवी परिसर में लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

    “बाँटोगे तो भरोगे”

    • By User
    • August 23, 2026
    • 6 views

    • 8 views
    मासूम छात्रा से कथित मारपीट के मामले में दोषी शिक्षक पर शीघ्र कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न हुई तो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी युवा कांग्रेस।