संवादाता कानड़ : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
अशासकीय स्कूल संचालकों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
आगर मालवा: मध्यप्रदेश प्रांतीय अशासकीय शिक्षण संस्था संघ, आगर मालवा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पाठक के नेतृत्व में अशासकीय विद्यालय संचालकों की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया।
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव को तथा माननीय गृहमंत्री के नाम ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र बोयट को सौंपकर अशासकीय विद्यालयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
ज्ञापन में आरटीई में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं की वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की लंबित शुल्क प्रतिपूर्ति का शीघ्र भुगतान किए जाने, कक्षा 1 से 12वीं तक के अशासकीय विद्यालयों को स्थायी मान्यता प्रदान किए जाने, शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के हितों एवं सुरक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने तथा शिक्षा संस्थाओं से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण आठ सूत्रीय मांगों का शीघ्र निराकरण किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
विद्यालय संचालकों ने कहा कि अशासकीय विद्यालय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विद्यालयों को समय पर आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिलने से संस्थाओं के संचालन में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
संचालकों ने शासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
जिलाध्यक्ष विजय कुमार पाठक ने कहा कि संघ सदैव अशासकीय विद्यालयों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय कर्मचारियों के हित में कार्य करता रहा है।
विद्यालय संचालकों की जायज मांगों एवं समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए संघ निरंतर प्रयासरत रहेगा।
उन्होंने कहा कि आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान विद्यालयों के लिए अत्यंत आवश्यक है, ताकि संस्थाओं का संचालन सुचारू रूप से हो सके
ज्ञापन के दौरान संभाग संगठन मंत्री नरेंद्र जोशी, बड़ोद ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष दिनेश जैन गिरिराज पाटीदार, कानड़ ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम बरेठा, भगवान सिंह गुर्जर, एलम सिंह जी मंडोत, जीवन जी आर्य, श्री अमित जी यादव, श्रीहरीश चौधरी, श्री ओमप्रकाश बीजापारी, श्री रोहित पाटीदार गोंडल मऊ, श्री रविंद्र सिंह आर्य, श्री कौशलेंद्र शर्मा, श्री विजेंद्र सिंह, श्री विजेंद्र सिंह जी राजपूत, श्री जफर मुल्तानी, श्री गोवर्धन प्रजापत, श्री संतराम जी, श्री भगवान सिंह जी पवार सहित अन्य विद्यालय संचालक साथी उपस्थित रहे







