बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी में उमड़ा आस्था का जनसैलबा।

Spread the love

 

 

संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार

 

                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी में उमड़ा आस्था का जनसैलबा।

 

 

श्रावण के अंतिम सोमवार पर शिवमय हुआ आगर, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा शहर।

 

राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव की निकली भव्य शाही सवारी, हजारों श्रद्धालु बने आस्था के साक्षी।

 

जिला प्रेस रिपोर्टर गोवर्धन कुम्भकार कि रिपोर्ट

 

आगर-मालवा:  24 अगस्त 2026। पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आगर नगर पूरी तरह शिवमय नजर आया। राजाधिराज बाबा बैजनाथ महादेव चांदी की अति सुंदर पालकी में विराजमान होकर राजसी ठाट-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों, आकर्षक झांकियों और अखाड़ा मंडलियों के साथ निकली भव्य शाही सवारी में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर बाबा के दर्शन किए।

 

बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा आगर

 

शाही सवारी के मार्ग पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह बाबा बैजनाथ महादेव की पालकी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पूरा नगर “बम-बम भोले, हर-हर महादेव, जय हो बाबा बैजनाथ” के जयघोष से गूंजता रहा। पालकी में विराजित बाबा बैजनाथ महादेव का दिव्य एवं राजसी स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

 

ब्रह्म मुहूर्त में हुआ अभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना

 

शाही सवारी से पूर्व प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने सपत्नीक तथा पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने बाबा बैजनाथ महादेव का जलाभिषेक एवं पंचामृत अभिषेक किया। उन्होंने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की।

शाही सवारी प्रारंभ होने से पहले क्षेत्रीय सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, आगर विधायक माधव सिंह मधु गहलोत, सुसनेर विधायक भैरु सिंह परिहार बापू, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरू सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, विजयलक्ष्मी तंवर, पूर्व विधायक गोपाल परमार, पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह, मयंक राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर महाआरती की।

 

इसके बाद जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं एसपी ने बारी-बारी से पालकी को कंधा देकर बाबा बैजनाथ महादेव की भव्य शाही सवारी को रवाना किया।

बाबा को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

 

मंदिर परिसर में मध्यप्रदेश पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने बाबा बैजनाथ महादेव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं कोटा रोड स्थित जिला जेल के सामने जेल विभाग की टुकड़ी ने भी बाबा की अगवानी करते हुए सलामी दी।

 

झांकियों, अखाड़ों और ढोल-नगाड़ों ने बढ़ाई शोभा

 

भव्य शाही सवारी में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े, बैंड-बाजे और विभिन्न अखाड़ा मंडलियों के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए रोमांचक करतब आकर्षण का केंद्र रहे। शाही सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रात्रि में पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची, जहां भक्त मंडल की ओर से विशाल भंडारे एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की।

 

प्रशासनिक व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं ने की सराहना

 

शाही सवारी में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, श्रद्धालुओं की सुविधा सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। व्यवस्थित यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं ने प्रशासन के प्रबंधों की सराहना की।

 

इस अवसर पर एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयत, एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह, डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, तहसीलदार विजय सेनानी सहित अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

श्रावण के अंतिम सोमवार पर आगर में धर्म, आस्था और अध्यात्म का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे नगर को बाबा बैजनाथ की भक्ति में रंग दिया। श्रद्धालुओं के उत्साह और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच शाही सवारी एक भव्य एवं सफल धार्मिक आयोजन के रूप में संपन्न हुई।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान।

    Spread the love

    Spread the love   सम्पादक फिरोजपुरः राजीव कुमार                  (नया अध्याय, फिरोजपुर)     मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह…

    “सबकुछ दिल पर मत लीजिए”

    Spread the love

    Spread the love    सरोज कंसारी कवयित्री, लेखिका व शिक्षिका रिपोर्टर, उद्घोषिका, नवापारा-राजिम, रायपुर, (छत्तीसगढ़)               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान।

    • By User
    • August 24, 2026
    • 16 views
    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान।

    बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी में उमड़ा आस्था का जनसैलबा।

    • By User
    • August 24, 2026
    • 15 views
    बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी में उमड़ा आस्था का जनसैलबा।

    “सबकुछ दिल पर मत लीजिए”

    • By User
    • August 24, 2026
    • 15 views
    “सबकुछ दिल पर मत लीजिए”

    दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति सहित तीन पर केस दर्ज।

    • By User
    • August 24, 2026
    • 15 views
    दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पति सहित तीन पर केस दर्ज।

    कलेक्टर डॉ. मीना एवं एसपी श्री सोनी ने श्रावण सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में बाबा बैजनाथ महादेव का किया अभिषेक।

    • By User
    • August 24, 2026
    • 14 views
    कलेक्टर डॉ. मीना एवं एसपी श्री सोनी ने श्रावण सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में बाबा बैजनाथ महादेव का किया अभिषेक।

    परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के0 एन0 तिवारी ने बताया कि विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जनपद में सर्वे।

    • By User
    • August 24, 2026
    • 15 views
    परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के0 एन0 तिवारी ने बताया कि विकास भवन में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत जनपद में सर्वे।