मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
रक्षाबंधन का परम्परागत त्योहार भाई बहनों ने बड़े हर्ष उल्लास से मनाया।
अल्मोड़ाः आज परम्परागत त्योहार रक्षाबंधन जो भाई बहनो का त्योहार बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया जिसमें भाई बहनों छोटे बच्चे काफी उत्साहित थे और बाजार में मिठाई के दुकानदारों के दुकान में लम्बी भीड़ थी और पारम्परिक त्योहार रक्षाबंधन जोकी भाई बहनों का प्रतीक माना जाता है। इसको मनाने के लिए दूर दराज गांव के लोग शहर से गांव में जाकर उन्होंने बहनो के साथ रक्षाबंधन का पावन त्यौहार बड़े हर्ष के साथ मनाया और बहनो ने भाइयों के कलाइयों में राखी बांधकर परम्परागत त्योहार रक्षाबंधन को मनाया।








