मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
नगर निगम क्षेत्र में विगत रात्रि से हो रही भारी बारिश और जल भराव के कारण अल्मोड़ा नगर के विभिन्न स्थानों पर भू धंसाव के कारण नगर क्षेत्र में पेयजल योजनाओं नालों एवं विधुत पोलो में क्षती।
अल्मोड़ा: नगर निगम क्षेत्र में विगत रात्रि से हो रही भारी बारिश के कारण अल्मोड़ा नगर के कई स्थानों पर भू धंसाव के कारण नगर निगम क्षेत्र के सार्वजनिक रास्तों पेयजल योजनाओं, नालों एवं विद्युत पोलो को क्षति पहुंची है। अल्मोड़ा नगर के महापौर अजय वर्मा द्वारा नगर आयुक्त सुश्री सीमा विश्वकर्मा, सहायक नगर श्री आयुक्त लक्ष्मण सिंह व स्थानीय पार्षद एवं नगर निगम कार्मिकों के साथ धूनी मंदिर वार्ड के मोहल्ला चौसार एवं अन्य स्थानों पर भ्रमण किया गया तथा दैवीय आपदा से हो रहे नुकसान का निरीक्षण किया महापौर ने क्षतिग्रस्त मार्गो, नालों व पेयजल लाइनों, विद्युत पोलों को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा मार्गो में आए हुए मलबे को भी हटाने के निर्देश दिए।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा महापौर को आपदा से हो रही समस्या से अवगत कराया महापौर ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाएगा इस अवसर पर नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी पार्षद मीरा मिश्रा नामित पार्षद कैलाश गुरुरानी पूर्व सभासद मनोज जोशी सहित निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे महापौर अजय वर्मा नागरिकों से अपील की है कि आपदा की इस घड़ी में सावधान व सुरक्षित रहें तथा किसी भी आपदा की सूचना को तत्काल नगर निगम को दे जिससे यथा समय समस्या का निदान हो सके। उन्होंने निगम के कर्मचारियों को भी निर्देश दिए की आपदा के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती दी जाए।









