जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त और जिले में दुःखत मौतों से कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने दुःख व्यक्त किया।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

     जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त और जिले में दुःखत मौतों से कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने दुःख व्यक्त किया।

 

 

     अल्मोड़ा:  जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक तीन लोगों की दुखद मृत्यु हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और भय का माहौल है।

जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में मकानों, सड़कों और अन्य सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है तथा अनेक परिवार खतरे की आशंका के बीच जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिन क्षेत्रों में भूस्खलन, मकानों के क्षतिग्रस्त होने अथवा अन्य आपदा का खतरा बना हुआ है, वहां रह रहे लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया जाए। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वे कराकर जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित आवास, भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि तत्काल राहत और उचित मुआवजा मिलना चाहिए। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें सरकार द्वारा शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा जिन लोगों के मकान और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है, उनका सही आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए।

भूपेंद्र सिंह भोज ने प्रशासन से अपील की कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा इस कठिन समय में आपदा प्रभावित सभी परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है।

  • Related Posts

    जनहित याचिका के प्रयास से हजारों बच्चों को मिलेगा शिक्षा का अधिकार, विद्यालय का हुआ उच्चीकरण।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     जनहित याचिका के प्रयास से हजारों बच्चों को…

    अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अंत्योदय और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रकृति का अनुपम उपहार निर्मल नदियां हुई अब मैली-मैली       

    • By User
    • September 25, 2026
    • 11 views
    प्रकृति का अनुपम उपहार निर्मल नदियां हुई अब मैली-मैली        

    खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठते सवाल।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 7 views
    खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठते सवाल।

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मा शिष्टों का हुआ सम्मान।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 5 views
    विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर फार्मा शिष्टों का हुआ सम्मान।

    मां-बच्चे के पोषण पर जोर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 8 views
    मां-बच्चे के पोषण पर जोर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान।

    मथुरा में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 से, जुटेंगे 175 से अधिक साहित्यकार।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 12 views
    मथुरा में प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का राष्ट्रीय सम्मेलन 26 से, जुटेंगे 175 से अधिक साहित्यकार।

    विसर्जन से पहले अलियापुर घाट का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गोताखोरों के साथ एंबुलेंस व मेडिकल टीम रहेगी तैनात।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 12 views
    विसर्जन से पहले अलियापुर घाट का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, गोताखोरों के साथ एंबुलेंस व मेडिकल टीम रहेगी तैनात।