संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
शाही अंदाज में निकले बाबा भूतेश्वर महादेव एवं बाबा कनकेश्वर महादेव अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए शिव भक्ति में रमे श्रद्धालु शाही सवारी में उमड़ा शिवभक्तों जनसैलाब।
कानड़: भादवा मास के प्रथम सोमवार पर पुराना बस स्टैंड स्थित कनकेश्वर महादेव एवं शिव पहाड़ी स्थित बाबा भूतेश्वर महादेव शाही अंदाज में ठाठबाट से नगर भ्रमण पर निकले सुबह से ही पूरा नगर शिवमय हो गया जिसे देखो वह शिव भक्ति मे रमा दिख रहा था। शाही सवारी पुराने बस स्टैंड स्थित कनकेश्वर महादेव मंदिर से शाम 7 बजे से प्रारंभ हुई इससे पहले शिव पहाड़ी से 6:30 बजे प्रारंभ हुई जो शाम 7 बजे कनकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची यहाँ कनकेश्वर महादेव का ओर उनके मुखौटे का अभिषेक पूजन अर्चन किया गया
सवारी समिति प्रमुख कैलाशनारायण परिहार, पूर्व न. प अध्यक्ष सिद्धनाथ चौधरी, साख प्रबंधन नन्दकिशोर वर्मा, वीरेंद्रसिंह ठाकुर, गोपालराव शिंदे, कैलाश गौरेलाल समिति के सदस्य के द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात बाबा कनकेश्वर महादेव एवं बाबा भूतेश्वर महादेव की पालकी एवं शिवलिंग रूपी मुखौटे को विषेश रुप से फूलों से श्रृगारित रथ मे विराजित किया।
इसके बाद शाही सवारी पुराने बस स्टैंड से प्रारंभ हुई जो दयानंद मार्ग, माता जी चौराहा, गोंदी चौराहा, सराफा बाजार, पीपल चौक, बजरंग मोहल्ला, बड़ा राम मंदिर राजवाड़ा चौक शिव डेरा आदि मार्गो से होते हुए पुनः कनकेश्वर महादेव मंदिर धर्मशाला पहुंची।
जहाँ बाबा कनकेश्वर महादेव की आरती के बाद महा प्रसादी का वितरण किया गया। शाही सवारी मे हजारों की संख्या मे श्रृद्धालु शामिल हुए ओर खुब आनंद लिया। वही सवारी की एक झलक पाने के लिए भक्त घरो की छतो पर तो कही दुकानों के प्रतिष्ठानों पर से कनकेश्वर एवं भूतेश्वर महादेव के दर्शन किये।
वही शाही सवारी की अगवानी के उपरांत पिपल चौक स्थित सिद्धी विनायक गणेश मंदिर पर जैसे ही कनकेश्वर एवं बाबा भूतेश्वर महादेव की शाही पहुंची वेसे ही विद्युत रोशनी से सुसज्जित पिपल चौक का आंगन झिलमिलाने लगा ओर कनकेश्वर महादेव एवं बाबा भूतेश्वर महादेव का भव्य हरिहर मिलन से स्वगत व अभिवादन करवाया गया। उक्त आयोजन बाबा भूतेश्वर भक्त मण्डल द्वारा किया गया था।
कलाकारों एवं अखाड़े के संचालक का स्वागत
शाही सवारी में आए कलाकारों का एल एस एस चौराहे पर नगर परिषद द्वारा आर्य कंपलेक्स एवं मंदिर के दोनों पुजारी आगर मालवा से आये मशहूर भारत बैड़ के मास्टर ढोल पार्टी व हिंदुत्व दुर्गा वाहिनी अखाड़े की संचालक एवं आर्य वीर दल आखड़ा की बहने व संचालक एवं आदिवासियों वेशभूषा के कलाकारों का व विभिन्न प्रकार की झाकियों वालो का श्रीफल भेटकर सरोफा बांधकर स्वागत किया गया।
वही शाही सवारी के आयोजक प्रमुख कैलाश नारायण परिहार सिद्धनाथ सिंह चौधरी वीरेंद्र सिंह ठाकुर नंदकिशोर वर्मा का अनेक स्थानों पर श्रीफल सरोहा व पुष्प माला से भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में मुस्लिम समाज द्वारा माताजी चौराहा पर बैंड मास्टर एवं सवारी समिति के सदस्यों का मंच से स्वागत किया गया व पूरे मार्ग भर विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।
ये रहे शाही सवारी में आर्कषण के केन्द्र : शाही सवारी में विभिन्न प्रकार की झांकियां जिसमें युवा भगतसिंह मित्र मण्डल के सदस्य एक जैसी वेशभूषा में ढोल झाझ मझीरे एवं बाबा महाकाल के स्वरूप की पालकी निकली जिसमें विराजित बाबा महाकाल ओर देवास से आई ढोल पार्टी उन्होंने भी भक्तजनों का आकर्षक बनाए रखा आदिवासी वेशभूषा में भील मामा नृत्य जिसमें महिलाएं व पुरुष आदिवासी नृत्य करते हुए चल रहे थे और मिंकी ओर गोरिला की वेशभूषा में कलकारो ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया हर कोई फोटो खींचा रहे थे..
दुर्गा वाहिनी की बहने अखाड़े में करतब दिखाते हुए चल रही थी वहीं आर्य वीर दल आखड़ा के कलाकारो ने भी करतब दिखाया है वह बच्चे अपना पूरे मार्ग भर एक से बढ़कर एक कर्तव्य दिखाते हुए चल रही थी आगर से आए भारत बैंड अन्य बैंड के कलाकार राष्ट्रीय और धार्मिक तो प्रोत मधुर स्वर में प्रस्तुतीकरण दे रहे थे सवारी में शामिल सैकड़ो भक्तों ने पारितोषित देकर उन्हें नमाज आ गया व ढोल पार्टी टोप से पुष्प वर्षा आतिशबाजी बंदूक द्वारा।
—————————————-
हरिहर मिलन का मनमोहक दृश्य:
वहीं शाही सवारी की अगवानी के उपरांत जैसे ही शाही सवारी सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पीपल चौक पहुंची वही बाबा भूतेश्वर भक्त मंडल द्वारा श्री हरि हर का मिलन का भव्य आयोजन किया गया जहां पुजारी नगर के गणमान्य नागरिक द्वारा बाबा भूतेश्वर महादेव एवं श्री कृष्ण की हरि हर मिलन पर आरती कि गई।
वह बाबा भूतेश्वर एवं श्री हरि का मिलन होते हुए देख इस भव्य नजारे को हर कोई अपनी आंखों से निहार रहा था हरिहर मिलन के दौरान ऐसी जमकर आतिशबाजी हुई के आसमान रंग बिरंगा हो गया।
ब्राह्मण सेरी के श्री सांवरिया सेठ मित्र मंडल द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए जिसमें राधे सिंगर व सावित्री राणे द्वारा सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए।
वही शिव डेरा मित्र मंडल द्वारा श्री हरि हर मिलन का आयोजन किया गया और गंगा आरती का भव्य दृश्य रहा जिससे हर भक्त इस दृश्य को निहारता हुआ देख रहा था।
यात्रा का नगर भ्रमण के दौरान अनेक स्थानों पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं का जलपान करवाया गया कहीं दूध कहीं खीर तो कहीं खिचड़ी का वितरण किया गया।
शाही सवारी के दौरान शासन प्रशासन एवं नायब तहसीलदार कस्बा पटवारी व कानड़ थाना प्रभारी राजकुमार दांगी अपनी पूरी टीम व कोटवार सहित शाही सवारी के दौरान पूरे मार्ग भर मुस्तैद रहे।







