चाय का जाति प्रमाणपत्र

Spread the love

 

डा. सुधाकर आशावादी

 

 

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

व्यंग्य :

                 चाय का जाति प्रमाणपत्र

 

 

                                  (विनायक फीचर्स)

 

चाय मेरी सबसे बड़ी कमजोरी रही है। चाहे मुझे कितनी भी देर हो रही हों किसी ने कह दिया, कि भाई साहब चाय पीकर जाना फिर समझिए वहां बैठना मेरी विवशता बन जाता है। स्कूल समय से लेकर कॉलेज समय तक चाय की कुछ दुकानें मेरी पहली पसंद हुआ करती थी। यदि घर से बाहर जाता था, तो चाय की टपरी पर बैठ कर कड़क चाय लेकर ही आगे बढ़ता था।

चाय वाले सज्जन भी मेरी पसंद पहचानते थे। कचहरी में चाय की दुकान का मालिक अपने लड़के से कहता था, कि चाय में उबाल अधिक लगा देना। बहरहाल उस दौर में कागज के गिलास नहीं हुआ करते थे, चीनी के कप या कांच के गिलास सभी ग्राहकों के लिए हुआ करते थे। ग्राहकों के चेहरे पर लिखी ग्राहकों की जाति पढ़ने का चलन भी नहीं था। दुकानदार के चेहरे पर लिखी जाति पढ़ने का चलन तो कतई नहीं। सामने चाय पीने के लिए कौन आया है, उसका धर्म क्या है, उसकी जाति क्या है , वह महिला है या पुरुष आदि का कोई विभेद भी नहीं था। कुल्हड़ में चाय का चलन अधिक नहीं था। रेलवे कम्पार्टमेंट में यदा कदा कुल्हड़ में चाय मिल जाती थी, किन्तु चाय वाले की क्या मजाल, जो किसी यात्री की जाति पूछ ले।

बहरहाल अब हम आधुनिक हो गए हैं। सार्वजनिक साहित्यिक, सामाजिक उत्सवों,विवाह समारोहों से लेकर शोकसभाओं तक में न तो कांच के गिलास दिखाई देते हैं और न ही कुल्हड़, वहां भीड़ का अनुमान लगाकर एक बड़े जार में चाय भरकर रख दी जाती है और लोग कागज के गिलास में अपनी मर्जी से चाय लेकर पीने लगते हैं।

चाय की क्वालिटी के आधार पर कीमतें तो अलग अलग होती थी, जैसे जनता चाय, स्पेशल चाय, मलाई मार्का चाय , दूध की मात्रा किसी में कम किसी में ज्यादा, मगर चाय परोसने में कोई भेद ही नहीं किया जाता। मुझे कभी ऐसा नहीं लगा, कि कांच के गिलास वाली चाय और कागज के गिलास वाली चाय में कोई अंतर होता है। कुल्हड़ की चाय के स्वाद कुछ अंतर होता है। मिट्टी की सौंधी खुशबू स्वाद में चार चाँद लगा देती है, मगर अधिक देर तक चाय की चुस्कियों को गर्म नहीं रहने देती। चाय पीने वालों को को कोई फर्क नहीं पड़ता, अलबत्ता एक कवि महोदय कुल्हड़ वाली चाय को पतिव्रता की संज्ञा दे चुके हैं तथा कांच के गिलास वाली चाय को बेहया, जो किसी के भी होंठो का स्पर्श करती रहती है। सबकी अपनी अपनी सोच, अपनी अपनी अवधारणा।

एक सज्जन जो अपने आप को राष्ट्र का मुखिया होने का प्रबल दावेदार सिद्ध करते हैं, आजकल चाय के संबंध में नए नए शोध निष्कर्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। कुल्हड़ की चाय के संबंध में तो कुछ नहीं कहते, किन्तु कांच के गिलास वाली चाय को सवर्ण चाय और कागज के गिलास वाली चाय को दलित चाय की संज्ञा देते हैं। मैं विचार मग्न हूँ। समझ नहीं पा रहा हूँ, कि बरसों से जिस चाय वाले की मैं जाति नहीं जानता, जो मुझे और सभी साथियों को कांच के गिलास में चाय पिलाता रहा। रेलवे में यात्रा करते समय कांच के गिलास में चाय पीता रहा, अब भी बड़े रेस्तरां में कागज के गिलास में चाय पीता हूँ, तो चाय के गिलास से मेरी जाति की पहचान आखिर किस आधार पर होती है। मुझे समझ नहीं आता, कि यह सच्चा निष्कर्ष है या किसी मनोरोग का लक्षण है, जो चाय के स्वाद में भी जहर घोलने जैसा कार्य कर रहा है।

          (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि