मांगों के समाधान को लेकर पंचायत सहायकों ने उठाई आवाज, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

मांगों के समाधान को लेकर पंचायत सहायकों ने उठाई आवाज, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन।

 

 

     कन्नौजः ग्राम पंचायतों में डिजिटल और विभागीय कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहे पंचायत सहायकों ने सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सात सितंबर से लखनऊ के ईको गार्डेन में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को लेकर छिबरामऊ विकासखंड के पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

 

ज्ञापन के माध्यम से पंचायत सहायकों ने आंदोलन की पूर्व सूचना देते हुए प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई है। संगठन का कहना है कि पंचायत स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं, डिजिटल कार्यों और विभिन्न विभागीय गतिविधियों के संचालन में पंचायत सहायकों की जिम्मेदारी लगातार बढ़ी है। इसके बावजूद उनकी सेवा शर्तों और मानदेय से जुड़ी कई समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं।

 

पंचायत सहायकों ने मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने अथवा न्यूनतम कुशल मजदूरी दर के अनुरूप भुगतान किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही संविदा व्यवस्था समाप्त कर स्थायी सेवा नियमावली लागू करने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग भी रखी गई है।

 

संगठन की अन्य प्रमुख मांगों में महिला पंचायत सहायकों के लिए मातृत्व अवकाश, आवश्यकता के अनुसार स्थानांतरण व समायोजन की व्यवस्था तथा ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी की आगामी भर्ती में अनुभव के आधार पर 50 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण शामिल है। पंचायत सहायकों ने मुख्यमंत्री से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता कराने की मांग भी की है।

 

यूनियन के अनुसार सात सितंबर से शुरू होने वाला धरना अनिश्चितकालीन रहेगा। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में संगठन के निर्देश पर कार्य बहिष्कार जैसे कदम उठाए जाने की बात कही गई है। वहीं, स्थानीय पंचायत सहायकों ने जिला पंचायत राज अधिकारी से आंदोलन की पूर्व सूचना को संज्ञान में लेने और इस दौरान अनावश्यक प्रतिकूल कार्रवाई से बचने का अनुरोध किया है।

 

ज्ञापन सौंपने वालों में अम्बिका ठाकुर, शिबानी, सोनी, खुशबू, शिल्पी, प्राची, करिशमा, अंशिका, कुन्ती, शिवा, आशीष, मनीष, धर्मेन्द्र, हर्ष, आकिव, रतनदीप, रोहित चौहान, रोहित शाक्य, गौरव, शिवम, गोपाल, पुष्पेन्द्र, अभिषेक, सौरभ, अंशुल शाक्य, दीक्षा, सुषमा आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    सच का साथ (कहानी)

    Spread the love

    Spread the love    राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      …

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    Spread the love

    Spread the love    राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     ___________________ मेरा होना संभावना है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 6 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!