4 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वड्यूडा गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

4 कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वड्यूडा गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

 

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वितरित की राहत सामग्री।

 

 

              अल्मोड़ाः 3 सितंबर 2026 कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने आज सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के वड्यूडा गांव पहुंचकर अतिवृष्टि एवं भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी और संकट की इस घड़ी में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

 

इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री ने भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की।

 

कैबिनेट मंत्री ने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों तक प्रत्येक शासकीय सहायता बिना किसी विलंब के पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए ।

 

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार और वह स्वयं पूरी संवेदनशीलता एवं मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं। राज्य सरकार प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि और संपत्ति के नुकसान के प्रति गंभीर है। सभी संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को नियमानुसार प्रत्येक संभव सहायता अविलंब उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

 

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।