जनसमस्याओं को लेकर बसुकेदार तहसील का घेराव। अब क्रमिक धरने का ऐलान। 

Spread the love

 

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

  •                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

जनसमस्याओं को लेकर बसुकेदार तहसील का घेराव। अब क्रमिक धरने का ऐलान। 

 

       ऊखीमठः बसुकेदार तहसील क्षेत्र की लंबे समय से लम्बित जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अस्थायी तहसील भवन बसुकेदार का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।

 

आन्दोलनकारियों ने कहा कि बसुकेदार तहसील की घोषणा के बावजूद आज तक स्थायी तहसील भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी नहीं होने के कारण आम जनता को तहसील सम्बधित कार्यों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

इसके साथ ही हाट-बस्ती मोटर पुल का निर्माण वर्षों से लंबित, आपदा प्रभावित बडेथ, ताल-जामणा एवं घंघासू-बांगर क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत एवं मुआवजा न मिलने तथा क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत समस्याओं को लेकर भी ग्रामीणों में भारी आक्रोश है प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बसुकेदार में तहसील भवन सहित विभिन्न मांगों को लेकर घोषणाएं किए जाने के बावजूद धरातल पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। सरकार को घोषणाओं को तत्काल अमलीजामा पहनाना होगा।

 

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी केदारनाथ एवं उत्तराखण्ड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता आशुतोष भण्डारी ने कहा कि “बसुकेदार की जनता अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। तहसील भवन, मोटर पुल, आपदा राहत और मूलभूत सुविधाएं जनता का अधिकार हैं। सरकार को अब घोषणाओं से आगे बढ़कर धरातल पर काम करना होगा। जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आन्दोलन जारी रहेगा।”

 

प्रमुख मांगें

 

– बसुकेदार तहसील के स्थायी भवन का निर्माण तत्काल शुरू किया जाए।

– अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों की व्यवस्था की जाए।

– हाट-बस्ती मोटर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए।

– आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पात्र परिवारों को राहत एवं मुआवजा दिया जाए।

– सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।

– शासन स्तर से की गई घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाए।

 

9 सितंबर से क्रमिक धरना होगा शुरू। 

 

आन्दोलनकारियों ने ऐलान किया कि मांगों के समाधान के लिए आन्दोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। बुधवार से प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक क्रमिक धरना दिया जाएगा। यह धरना बसुकेदार तहसील परिसर/अस्थायी तहसील भवन में दिया जायेगा।

 

आन्दोलनकारियों ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि अपने हक और क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी संख्या में धरने में शामिल होकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।

 

घेराव में रहें शामिल।

 

 मनोज वैष्णव – ब्लॉक अध्यक्ष, प्रधान संगठन, परमेंद्र कुमार, अखिलेश भट्ट, राजेंद्र कुमार, विक्रम फरस्वाण – जिला उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड क्रांति दल, प्रेम रावत, महिपाल भण्डारी, मोहन भण्डारी, दीप प्रकाश भट्ट सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।