
मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
रामशिला वार्ड के पार्षद नवीन चंद्र आर्य द्वारा सामाजिक कार्य किया गया।
अल्मोड़ाः आज मल्ला दन्या रामशिला वार्ड में युसूफ तिवारी के घर के निकट काफी लंबे समय से विद्युत तार झूल रहा था। रामशिला वार्ड के पार्षद नवीन चंद्र आर्य व स्थानीय निवासी फहीम अहमद के प्रयासो से झूलते तारों को विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा सही कर दिया गया है। पार्षद नवीन चंद्र आर्य ने विद्युत विभाग वह उनके कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। और पार्षद नवीन चंद्र आर्य द्वारा अनेकों बार सामाजिक हित के कार्य किए गए हैं।








