बरसाती फफूंद से कैसे बचें

Spread the love

 

आर.सूर्यकुमारी

 

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

             बरसाती फफूंद से कैसे बचें

 

                    (विभूति फीचर्स)

 

बरसात का मौसम अपने साथ नमी और सीलन भी लाता है, और इसी नमी में सबसे ज्यादा पनपती हैं बरसाती फफूंद। ये दिखने में छोटी लगती हैं, पर पूरे घर को अपनी चपेट में ले लेती हैं।

अक्सर हम देखते हैं कि बिस्तर, कंबल और कपड़ों से एक अजीब सी बू आने लगती है, जो सर्दी-जुकाम और एलर्जी का कारण बनती है। दीवारों के कोनों में जाले लग जाना, सीलन भरी दीवारों का पपड़ी छोड़ना, सफेद-काले धब्बों का दिखना – ये सब फफूंद के ही लक्षण हैं। बरसात में कपड़े ठीक से नहीं सूखते, धूप के अभाव में कीटाणु खत्म नहीं होते और कपड़ों से बर्दाश्त से बाहर की बदबू आने लगती है।

यह फफूंद बहुत संक्रामक होती है। कई बार यह लकड़ी और स्लैब्स पर भी फैल जाती है। इससे सबसे ज्यादा खतरा फेफड़ों और श्वसन तंत्र को होता है। त्वचा पर खुजली, आंखों में जलन-लाली और फफूंद की बू से सिरदर्द तक की शिकायत हो सकती है।

बरसात के इन 3-4 महीनों में राहत पाने के लिए कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं:

 

1. दीवारों की देखभाल: दीवारों के जाले नियमित हटाएं। कोनों में फिनाइल की गोलियों की पोटली बांध कर टांग दें, इससे सीलन और बदबू कम होती है।

 

2. कपड़ों की सफाई: कपड़े धोते समय आखिरी पानी में थोड़ा डेटॉल डालकर निचोड़ें। बीच-बीच में जब भी धूप निकले, बिस्तर, कंबल और अलमारी के कपड़ों को जरूर धूप दिखाएं। कपड़ों में हल्का फैब्रिक परफ्यूम इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

3. अलमारी और बिस्तर के लिए: पुराने बैंडेज या मलमल के कपड़े के टुकड़ों में 2-3 कपूर के टुकड़े रखकर छोटी पोटलियां बना लें। इन्हें अलमारी, पेटी, दीवान में रख दें। नेप्थलीन बॉल्स का भी उपयोग किया जा सकता है। 4-5 कपूर की टिकिया गद्दे के ऊपर, चादर के नीचे और तकिए के नीचे रखने से भी फफूंद और बदबू से बचाव होता है।

 

4. घर में ताजगी: घर में रूम फ्रेशनर या अच्छे परफ्यूम का प्रयोग करें। घर की सफाई में इस्तेमाल होने वाले पोछे और डस्टर को हर हफ्ते बदल दें या अच्छी तरह धोकर धूप में सुखा लें।

सबसे जरूरी बात, इस मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। खुद को स्वस्थ रखें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और बरसात के त्योहारों का आनंद लें।

            (विभूति फीचर्स)

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि