संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

टीकाकरण अभियान की जमीनी हकीकत परखी, पशुपालकों से लिया गया फीडबैक।
छिबरामऊ, कन्नौजः राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चल रहे खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान की गुरुवार को ग्राम पंचायत असालताबाद में मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच की। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नेम कुमार ने टीकाकरण कार्य का सत्यापन करने के साथ पशुपालकों से अभियान को लेकर जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान पशुपालकों दीपक कुमार, बृजेश कुमार, बाबूराम और प्रदीप शाक्य ने बताया कि राजकीय पशु चिकित्साधिकारी विशुनगढ़ की टीम ने गांव में पशुओं का टीकाकरण किया है। टीम में डॉ. रिजवान आलम, पशु मित्र प्रदीप कुमार और गौरव यादव समेत अन्य कर्मी शामिल रहे।
अधिकारियों ने पशुपालकों से अपने पशुओं का समय से टीकाकरण कराने और अभियान में सहयोग करने की अपील की। पशुपालकों ने भी अभियान को उपयोगी बताते हुए टीकाकरण से पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी बीमारी से बचाव में मदद मिलने की बात कही।







