संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

पंचायत सहायक की मौत के मामले में आजाद समाज पार्टी ने परिजनों से की मुलाकात।
कन्नौजः तिर्वा क्षेत्र के फूलपुर राजपुर गांव में पंचायत सहायक बीपी सिंह कठेरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग उठाई।
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम ने आरोप लगाया कि प्रशासन पर सत्ता पक्ष का दबाव है, जिसके चलते मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक द्वारा कथित तौर पर तीन पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा गया है, जिसमें सात लोगों को जिम्मेदार ठहराए जाने की बात सामने आई है। पार्टी ने पुलिस से सुसाइड नोट समेत सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जानकारी सांसद चंद्रशेखर आजाद तक पहुंच चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा गुड्डू कठेरिया, जिला महासचिव चांद खां, नगर अध्यक्ष अरशद खां, मीडिया प्रभारी अनुज गौतम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सुरेश कुमार से भी मामले की जानकारी ली।








