भीम आर्मी के संगठन में विस्तार, नेम कुमार आजाद जिला महासचिव और अमन वाल्मीकि बने नगर अध्यक्ष।

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

 

                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

भीम आर्मी के संगठन में विस्तार, नेम कुमार आजाद जिला महासचिव और अमन वाल्मीकि बने नगर अध्यक्ष।

 

 

 

        विशुनगढ़:  भीम आर्मी भारत एकता मिशन कन्नौज ने सोमवार को संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपीं। संगठन के जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण ने नेम कुमार आजाद को कन्नौज जिला महासचिव तथा अमन वाल्मीकि को विशुनगढ़ नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। नई नियुक्तियों के साथ संगठन को स्थानीय स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में कार्यकर्ताओं ने सक्रियता बढ़ाने की बात कही।

 

नियुक्ति के दौरान जिला अध्यक्ष सूरज कुमार कर्ण ने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद पदाधिकारियों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने तथा समाज के हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई। साथ ही संगठन को गांव से लेकर नगर और जिला स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

 

जिला महासचिव नियुक्त किए गए नेम कुमार आजाद और विशुनगढ़ नगर अध्यक्ष अमन वाल्मीकि ने संगठन नेतृत्व का आभार जताते हुए सौंपे गए दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ लोगों की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान के लिए नियमानुसार प्रयास किए जाएंगे।

 

नई नियुक्तियों की जानकारी मिलने के बाद संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नवनियुक्त जिला महासचिव और नगर अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि