16 से 23 सितंबर तक गूंजेंगे मां नंदादेवी के जयकारे,एडम्स मैदान में भी होंगे आयोजन।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                      (नया अध्याय, देहरादून)

16 से 23 सितंबर तक गूंजेंगे मां नंदादेवी के जयकारे,एडम्स मैदान में भी होंगे आयोजन।

 

 

अल्मोड़ाः सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा एक बार फिर मां नंदादेवी के जयकारों से गूंजने को तैयार है। ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेला इस वर्ष 16 से 23 सितंबर तक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक रंगों के साथ आयोजित किया जाएगा। आठ दिवसीय मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए मां नंदादेवी मंदिर परिसर के साथ एडम्स मैदान में भी विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेला समिति ने नंदादेवी मंदिर परिसर में पत्रकार वार्ता कर मेले की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। मेले के शुभारम्भ पर शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले के दौरान स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक दलों को विशेष रूप से मंच उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रमों को और आकर्षक बनाने के लिए दिल्ली और मुंबई से भी कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। बाहरी कलाकारों की प्रस्तुतियों से मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कला और संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। मेले के धार्मिक आयोजनों में कदली वृक्ष आमंत्रण की परंपरा का विशेष महत्व है। 17 सितंबर को मां नंदादेवी की मूर्ति निर्माण के लिए कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जाएगा। 18 सितंबर को अष्टमी के अवसर पर कदली वृक्षों को मां नंदादेवी मंदिर परिसर में लाया जाएगा। इसके बाद पारंपरिक विधि-विधान के साथ इन्हीं कदली वृक्षों से मां नंदादेवी की मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मेला समिति के अनुसार मां नंदादेवी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अल्मोड़ा की ऐतिहासिक पहचान, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्धालु और पर्यटक मेले में पहुंचते हैं। इसी को देखते हुए इस बार भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और कार्यक्रमों को आकर्षक स्वरूप देने पर विशेष जोर दिया गया है। अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों की समृद्ध लोक सांस्कृतिक परंपरा को मेले के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। 23 सितंबर को मां नंदादेवी के डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और विसर्जन के साथ आठ दिवसीय मेले का समापन होगा। यहाँ पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट, संरक्षक अनूप साह, रवि गोयल, मुन्ना वर्मा, राजेन्द्र बिष्ट, जगत तिवारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

  • Related Posts

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।