पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

 

                  (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

 

पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी। 

 

क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला, प्रधान संगठन समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आंदोलन को दिया समर्थन। 

 

     मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान। 

 

 

 

   ऊखीमठः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के उच्चीकरण सहित क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए ऊखीमठ में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का होना बेहद आवश्यक है। लंबे समय से उठाई जा रही मांग पर ठोस निर्णय नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 

        मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत प्रमुख पंकज शुक्ला ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग क्षेत्र की जनता की मूलभूत आवश्यकता से जुड़ी है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अथवा देहरादून जैसे दूरस्थ क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस आंदोलन को व्यापक समर्थन दिया जाएगा और मांग के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

 

         दूसरी ओर प्रधान संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि ऊखीमठ क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी निवास करती है तथा केदारनाथ, मध्यमहेश्वर और तुंगनाथ यात्रा मार्गों से जुड़े होने के कारण यहां स्वास्थ्य सेवाओं का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसे में पीएचसी को उच्चीकृत कर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था किया जाना समय की मांग है।

 

     नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग को लेकर लंबे समय से शासन-प्रशासन के स्तर पर मांग उठाई जाती रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसके चलते अब क्षेत्रवासियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। 

 

          व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर ठोस पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह किसी व्यक्ति या संगठन विशेष का आंदोलन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ा विषय है। धरने के तीसरे दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कण्डारी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत, महेश बर्त्वाल, सभासद प्रदीप धर्म्वाण, पूर्व सभासद प्रमोद नेगी, बलवन्त रावत, गोविन्द पुष्वाण, महेंन्द्र सिंह रावत, जितेन्द्र रावत, गोविन्द सिंह पंवार, अधिवक्ता वीरेन्द्र गोस्वामी, हरिमोहन भट्ट, भूपेन्द्र राणा, मुकेश नेगी, अनुसूया प्रसाद टमटा, प्रताप सिंह धर्म्वाण, महिपाल पुष्वाण, सुबोध पंवार, प्रेम प्रकाश नौटियाल, राकेश शुक्ला, उदय सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह पंवार, मदन सिंह रावत, कुंवर सिंह बर्त्वाल, प्रदीप पुष्वाण, माणिकलाल, अरविन्द पंवार, विजया देवी, अंजू देवी, जगमोहन सिंह पंवार, राजेन्द्र धर्म्वाण, सन्तोष त्रिवेदी, शिव सिंह रावत, रणजीत रावत, जयन्त नैथानी, अमित शुक्ला, बलवीर धर्म्वाण सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व नगर क्षेत्र के ग्रामीण व व्यापारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       जिला योजना समिति…

    सरकारी जमीनो को कौड़ियों के भाव लीज पर देकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही भाजपा सरकार।                             ….भूपेंद्र सिंह भोज…

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 0 views
    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 7 views
    पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी। 

    वो दीवाना चाहिए : सुल्तान अली गहलोत 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    वो दीवाना चाहिए : सुल्तान अली गहलोत 

    सरकारी जमीनो को कौड़ियों के भाव लीज पर देकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही भाजपा सरकार।                             ….भूपेंद्र सिंह भोज…

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    सरकारी जमीनो को कौड़ियों के भाव लीज पर देकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही भाजपा सरकार।                              ….भूपेंद्र सिंह भोज…

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 7 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।