दिलमी से भावुक विदाई लेकर सारी पहुंची भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा। 

Spread the love

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

                  (नया अध्याय, देहरादून)

दिलमी से भावुक विदाई लेकर सारी पहुंची भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा। 

 दो दिनों तक भक्तिरस में डूबा रहा दिलमी गांव, विधायक आशा नौटियाल के आवास पर श्रद्धालुओं ने लिया देवी का आशीर्वाद।

तुंगनाथ घाटी भ्रमण के बाद बद्रीनाथ धाम को प्रस्थान करेगी दिवारा यात्रा। 

       ऊखीमठ: कालीमठ घाटी के शीर्ष पर जगत कल्याण की कामना को लेकर निकली भगवती चामुण्डा की तृतीय चरण की दिवारा यात्रा ने तुंगनाथ घाटी में प्रवेश के साथ धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं को नई ऊष्मा प्रदान की है। बुधवार को केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल के पैतृक गांव दिलमी में प्रवास के बाद भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा भावुक क्षणों के बीच विदा हुई। देवी के प्रस्थान के समय ग्रामीणों और धियाणियो की आंखें नम हो गईं तथा पूरा वातावरण जयकारों और मंगलगीतों से गुंजायमान रहा। दिलमी गांव में भगवती चामुण्डा के प्रवास के दौरान घर-घर में आस्था का उल्लास देखने को मिला। दो दिनों तक गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने दिवारा यात्रा में शामिल होकर भगवती का पूजन-अर्चन किया और सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच देवी की आराधना तथा मंगलकामनाओं का सिलसिला जारी रहा।

           विदाई के अवसर पर ग्रामीणों ने देवी की डोली को श्रद्धापूर्वक विदा किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मांगल गीतों और भजनों के माध्यम से माहौल को भावुक बना दिया। श्रद्धालु जय भगवती चामुण्डा के जयघोष करते हुए डोली के साथ आगे बढ़े। लंबे प्रवास के बाद देवी के गांव से विदा होने के दृश्य ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

              दिलमी गांव से प्रस्थान के बाद भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा देर सांय पर्यटन गांव सारी पहुंची, जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से पुष्प वर्षा एवं पूजा-अर्चना के साथ देवी की डोली का भव्य स्वागत किया। गांव में दिवारा यात्रा के पहुंचते ही श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने देवी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान गांव में धार्मिक अनुष्ठानों और देवी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

           दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि भगवती चामुण्डा की यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि क्षेत्र की सदियों पुरानी लोक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। देवी की डोली जिन गांवों में पहुंच रही है, वहां ग्रामीण अपनी सामर्थ्य के अनुसार श्रद्धा एवं भक्ति के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं। इससे तुंगनाथ घाटी में भी धार्मिक पर्यटन और लोक संस्कृति की जीवंत तस्वीर सामने आ रही है।

                  दिवारा समिति उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी ने बताया कि तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण करने के बाद भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा भू-वैकुण्ठ बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होगी। बद्रीनाथ धाम में भी देवी की दिवारा यात्रा के पहुंचने को लेकर श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है। यात्रा के आगामी पड़ावों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

  • Related Posts

    गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए : दिनेश ध्यानी

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)       गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी को आठवीं अनुसूची में…

    नंदादेवी मेले में भव्य झोड़ा प्रतियोगिता, नंदादेवी मेले में गूंजे कुमाऊं के पारंपरिक झोड़े, दर्जनों महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां, खचाखच भरी रही दर्शक दीर्घा, लोक संस्कृति की रंगत में रंगा नंदादेवी परिसर।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       नंदादेवी मेले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इत्र की खुशबू विदेशों तक, कजीहार की गलियों में विकास की तलाश।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    इत्र की खुशबू विदेशों तक, कजीहार की गलियों में विकास की तलाश।

    जिंदगी का क्रिकेट मैच ( कविता)

    • By User
    • September 21, 2026
    • 12 views
    जिंदगी का क्रिकेट मैच  ( कविता)

    भाजपा व सेवा संकल्प अभियान” समाचारों का बहिष्कार! कलेक्टर नहीं हटे तो पत्रकारों का चरणबद्ध आंदोलन जारी, CM को ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराजग।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    भाजपा व सेवा संकल्प अभियान” समाचारों का बहिष्कार! कलेक्टर नहीं हटे तो पत्रकारों का चरणबद्ध आंदोलन जारी, CM को ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराजग।

    गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए : दिनेश ध्यानी

    • By User
    • September 21, 2026
    • 6 views
    गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए : दिनेश ध्यानी

    प्रेम जीवन का आधार

    • By User
    • September 20, 2026
    • 7 views