ब्यूरो बिहार: (नया अध्याय)
अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’
हिंदी की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने के अतिरिक्त हमें हिंदी के प्रति सदैव ही अपना प्रेम बनाए रखना है।
पटना, बिहार: 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के सुअवसर पर पटना के बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन में एक सुन्दर समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी समारोह का उद्घाटन बिहार के कला एवं संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने की। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के मंच पर उत्तर प्रदेश के इन दो ख्यात विद्वानों को सम्मानित किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय रहा।
साहित्य सेवियों का सम्मान और गरिमामयी उपस्थिति:
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी को ‘श्रीवास्तव स्मृति हिन्दी सेवी सम्मान’ से विभूषित किया गया। समारोह में उनकी उपस्थिति अत्यंत हर्षित करने वाली और सार्थक सिद्ध हुई। वहीं, कासगंज के द्रौपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सोम शर्मा को ‘स्व. डॉ. शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव स्मृति हिन्दी सेवी सम्मान’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित गणमान्य अतिथि: इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि कला व संस्कृति मंत्री श्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, डॉ. अनिल सुलभ (सम्मेलन अध्यक्ष), श्रीमती विभा रानी श्रीवास्तव, प्रो. जनार्दन सिंह, अरविंद कुमार सिंह, रत्नेश्वर सिंह, वीरेंद्र यादव, अशोक, प्रो. ऊषा रानी और ब्रहमानंद शामिल रहे। कार्यक्रम में इन सभी गणमान्य नागरिकों और साहित्यप्रेमियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा को और बढ़ा दिया।






