मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
नंदादेवी मेले के लिए कदली वृक्षों को दिया निमंत्रण, कदली वृक्षों को निमंत्रण देने पांडेखोला पहुंचे नंदादेवी मंदिर समिति के सदस्य व भक्तजन, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, शुक्रवार सुबह छह बजे धूमधाम से मंदिर लाए जाएंगे कदली वृक्ष।
अल्मोड़ाः ऐतिहासिक नंदादेवी मेले की धार्मिक परंपराओं के तहत गुरुवार को नंदादेवी मंदिर समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में भक्तजन धूमधाम के साथ पांडेखोला पहुंचे।यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कदली वृक्षों को नंदादेवी मंदिर आने का निमंत्रण दिया गया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान भक्तजनों ने मां नंदादेवी से क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।कदली वृक्षों की पूजा के साथ ही मंदिर में होने वाले आगामी धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। मंदिर समिति के अनुसार शुक्रवार सुबह छह बजे कदली वृक्षों को पांडेखोला से नंदादेवी मंदिर लाया जाएगा।इस दौरान नगर में धार्मिक उत्सव का माहौल रहेगा और श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कदली वृक्षों की शोभायात्रा में शामिल होंगे।कदली वृक्षों को मंदिर परिसर में लाने के बाद नंदादेवी की प्रतिमा निर्माण की परंपरागत प्रक्रिया शुरू होगी।इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है। कदली वृक्षों को निमंत्रण देने जाने वालो में पंडित तारा चंद्र जोशी, पंडित प्रमोद पाठक, पंडित शेखर चंद्र मिश्रा, पंडित विनोद जोशी, राजपुरोहित नागेश पंत पंत, हरीश पंत, व्यवस्थापक नरेंद्र वर्मा मुन्ना, मेयर अजय वर्मा, दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, सचिव मनोज सनवाल, पार्षद अमित साह मोनू, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद कमलेश मेर, संजय साह,हरीश बिष्ट, हेमलता वर्मा, गीता मेहरा, किरण साह, रजनी पंत, दीपा पांडे, बीना नयाल, अंजू बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, कमलेश मेर सहित दर्जनों श्रद्धालु शामिल रहे। कदली वृक्षों की पूजा में स्थानीय मनीष पाठक, हेमलता पाठक, जगदीश उपाध्याय भगवती उपाध्याय भी शामिल रहे।










