मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
मनियागर से बानठौक ग्वाड़ मोटर सड़क मार्ग को डामरीकरण की मांग।
अल्मोड़ाः ब्लाक धौलादेवी के अन्दर मनियागर से बानठौक ग्वाड़ तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी हुयी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा पर्याप्त मात्रा में डामरीकरण नहीं डालने से उक्त रोड की स्थिति दैनीय में हो चुकी है जो हमारे इलाके की मुख्य सड़क नवदेवल मन्दिर बानठौक एवं तिरी त्रिनेत्र महादेव बमनस्वाल जो कि ऐतिहासिक मन्दिर पुरातत्व को जोड़ता है सड़क मार्ग की स्थिति खतरे से खाली हो रही है सड़क में आस-पास और मध्य में बड़े -बड़े गड्डे होने से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है और स्थानीय लोगों को कहना है कि सड़क को मद्देनजर रखते हुए लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित विभागों से सड़क के सम्बन्ध में निरिक्षण और स्थलीय जांच करने को कहा। जिला अधिकारी से निवेदन किया है कि ग्रामीणो ने उक्त मार्ग का सुधारीकरण किया जाए ताकि ग्रामीणों को सुविधा हो सके ग्रामीणो में ललित, निर्मल, मनोज जोशी, दीपक, पूरन, पंकज, गौरव, पवन, भुवन सनवाल, मनोज सनवाल अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।







